सौर मंडल के बारे में कुछ रोचक और अद्भुत तथ्य – Interesting Facts about the Solar System Planets

सौर मंडल के बारे में कुछ रोचक और अद्भुत तथ्य – Interesting Facts about the Solar System Planets

दोस्तो, इस लेख में हम जानेंगे सौर मंडल के बारे में कुछ अति रोचक तथ्य, जिनके बारे में शायद आपको पता नहीं है. जैसा कि आपको पता है कि सौर मंडल अनेक रहस्यों और अजीबो गरीब चीजों से भरा हुआ है. 

तो आइये जानते हैं उनमें से कुछ अद्भुत तथ्यों के बारे में……  

1. शुक्र ग्रह पर एक दिन एक साल से लंबा होता है 

जी हाँ, सही पढ़ा आपने।  आप ये तो जानते ही हैं कि जब पृथ्वी अपने धुरी पर एक चक्कर पूरा करती है तो उसे हम एक दिन कहते हैं पृथ्वी पर। और जब पृथ्वी सूर्य का एक चक्कर पूरा कर लेती है तो उसे हम एक साल कहते हैं। तो फिर शुक्र ग्रह पर कैसे उसका एक दिन उसके एक साल से लंबा होता है। वास्तव में, शुक्र  सूर्य का एक चक्कर पूरा करने में 225 दिनों (पृथ्वी के हिसाब से 225 दिन) का समय लेता है और शुक्र अपनी धुरी पर एक चक्कर लगाने के लिए 243 दिनों (पृथ्वी के हिसाब से 243 दिन) का समय लेता है। अन्य शब्दों में, शुक्र ग्रह अपनी धुरी पर एक चक्कर पूरा करने से पहले सूर्य के गिर्द एक चक्कर पूरा कर लेता है।  इसलिए, शुक्र ग्रह पर उसका एक दिन उसके एक वर्ष से लंबा होता है।   

2. प्लूटो ने उसकी खोज के बाद से अभी तक सूर्य का एक भी चक्कर पूरा नहीं किया है 

प्लूटो की खोज 1930 में हुई थी. प्लूटो हमारे सौर मंडल में सूर्य की तरफ से सबसे आखिरी ग्रह है. प्लूटो सूर्य से 149,598,000 किलोमीटर की दूरी पर है और प्लूटो सूर्य का एक चक्कर लगाने में 248 वर्षों (पृथ्वी के हिसाब से 248 वर्ष) का समय लेता है।  इसलिए खोज के बाद से अभी तक प्लूटो ने सूर्य के गिर्द अपना एक भी चक्कर पूरा नहीं किया है 

3.  सूर्य और चाँद पृथ्वी से लगभग एक ही आकार के दिखाई देते हैं 

सूर्य का व्यास (Diameter) पृथ्वी से 109 गुना ज्यादा है और चाँद का व्यास (Diameter) पृथ्वी के व्यास (Diameter) का लगभग 27 % है।  और चाँद की तुलना में सूर्य लगभग 400 गुना बड़ा है।  लेकिन हमें यहां पृथ्वी से दोनों चाँद और सूर्य दोनों लगभग एक जैसे आकार के दिखाई देते हैं।  उसका कारण है कि  

चाँद जितना सूर्य से दूर है उसका 400 गुना वह पृथ्वी के नजदीक है। इस अजीब संयोग के कारण से ही आकार में इतना अंतर होते हुए भी दूरी के अंतर के कारण चाँद और सूर्य दोनों हमें पृथ्वी से लगभग एक जैसे आकार के दिखाई देते हैं।  

4. हमारे सौर मंडल में सबसे ऊंचा पर्वत मंगल ग्रह पर है 

जैसा कि हम जानते है कि पृथ्वी पर सबसे ऊंचा पर्वत माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) है, जिसकी समुद्र तल से ऊंचाई 8848 मीटर है।  लेकिन अगर हम अपने सौर मंडल के सारे ग्रहों की बात करें तो माउंट एवरेस्ट सबसे ऊंचा पर्वत नहीं है।  सबसे ऊंचा पर्वत मंगल ग्रह का Olympus Mons है जिसकी ऊंचाई 22 किलोमीटर है।  


5. बृहस्पति ग्रह (Planet Jupiter) बाकी सब ग्रहों के कुल आकार से ढाई गुना बड़ा है 

आकार के हिसाब से सबसे बड़ा ग्रह Jupiter है, जिसका व्यास (Diameter) 142,984 किलोमीटर है, ये तो हम सब जानते हैं, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि यदि Jupiter के अलावा बाकी सभी ग्रहों के आकार का Total किया जाए, तब भी जुपिटर का आकार बाकी सब के आकारों के योग का ढाई गुना ज्यादा होगा।    


6. सूर्य का द्रव्यमान (Mass) सौर मंडल का 99 % है 
जी हाँ, सौर मंडल में 8 ग्रह हैं जिनमें Jupiter और Saturn जैसे विशालकाय ग्रह भी हैं, फिर भी सूर्य इतना बड़ा है की सौर मंडल के सारे द्रव्यमान (Mass) का 99 % सूर्य ही है। 

7. पृथ्वी एकमात्र ग्रह है जिसका नाम किसी ग्रीक या रोमन देवता के नाम पर नहीं रखा गया है  

सौरमंडल में सभी ग्रहों के नाम रोमन या ग्रीक देवताओं के नाम पर रखे गए हैं जबकि पृथ्वी (Earth) का नाम किसी देवता के नाम पर नहीं रखा गया है।  

सूर्य से दूरी के हिसाब से सबसे आखिर में होने के बाद भी Neptune सबसे ठंडा  ग्रह नहीं है, बल्कि अपनी संरचना के कारण Uranus सबसे ठंडा ग्रह है जिसका न्यूनतम तापमान (Minimum Temperature) -216 डिग्री सेल्सियस है 

9. सबसे गरम ग्रह बुध नहीं शुक्र है

सूर्य के सबसे नजदीक होने के बाद भी बुध सबसे गरम ग्रह नहीं है बल्कि शुक्र सबसे गरम ग्रह है जिसका कारण शुक्र की अम्लीय संरचना है।  

10. सूर्य से पृथ्वी तक आने में प्रकाश को 8 मिनट लगते हैं 

प्रकाश की गति लगभग 3 लाख किलोमीटर प्रति सेकंड है और सूर्य के प्रकाश को पृथ्वी तक पहुँचने में 8 मिनट 20 सेकंड का समय लगता है। 

(All images taken from https://pixabay.com/) 

Discover more from AshishHooda.Com

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading